सिमडेगा, फरवरी 6 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीक्षित राम बाघवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में डीलरों द्वारा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का बुके देकर स्वागत किया। बैठक में जनवरी माह की राशन वितरण का रिव्यू किया गया। साथ ही बचे हुए लाभुकों का केवाईसी 100 प्रतिशत करने का निर्देश दिया। साथ ही फरवरी का राशन वितरण 100 प्रतिशत करने का निर्देश दिया। बैठक में डीलरों ने नेटवर्क नहीं रहने से ठेपा लगाने दुकान से दूर जाकर करने की बात कही। बैठक में मो अलाउद्दीन सहित सभी डीलर उपस्थित थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.