नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- महिंद्रा की अपडेटेड Thar Roxx लॉन्च से पहले डीलरशिप पर पहुंचनी शुरू हो गई है। हाल ही में इसका एक बिना कवर वाला मॉडल Koncept Automobiles के शोरूम के बाहर खड़ा दिखाई दिया। safarnamawithak ने इसके स्पाई शॉट्स को शेयर किया है, जिससे इसका धांसू लुक सामने आ गया है। शेयर किए गए इंस्टाग्राम वीडियो में इसके नए अलॉय व्हील्स और खास सस्पेंशन की झलक देखने को मिली है। इससे पहले भी Thar Roxx के एक टेस्ट मॉडल को कैमॉफ्लाज के साथ देखा गया था। उस समय अंडरबॉडी के फोटोज से इसमें नए DaVinci Suspension दिए जाने के हिंट मिले थे।थार OG जैसे नए अलॉय व्हील्स नई तस्वीरों में अपडेटेड Thar Roxx के साथ ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिखाई दिए हैं। इनका डिजाइन थ्री-डोर थार OG में मिलने वाले अलॉय व्हील्स जैसा है। फ्रंट और रियर व्हील्स के क्लोज-अप फोटोज स...