नई दिल्ली, मार्च 16 -- भारत में मिड-साइज सेडान सेगमेंट में लोकप्रिय कार हुंडई वरना (New Hyundai Verna) का नया फेसलिफ्ट मॉडल अब डीलरशिप्स तक पहुंचना शुरू हो गया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत Rs.10.98 लाख रखी है। नए अपडेट के साथ इस सेडान में कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में और ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति की इस सस्ती कार को फरवरी में मिले 2000 से कम खरीददार, कीमत Rs.5.35 लाखSUV के दौर में भी वरना की मजबूत पकड़ पिछले कुछ सालों में भारत में SUV की मांग तेजी से बढ़ी है, जिसकी वजह से सेडान कारों की बिक्री थोड़ी धीमी पड़ी है। इसके बावजूद हुंडई वरना (New Hyundai Verna) इस सेगमेंट की सबसे मजबूत और भरोसेमंद कारों में से एक बनी हुई है। नए फेसलिफ्ट अपडेट के सा...