नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- न्याय मार्च के कारण कई कॉलेजों में शिक्षण कार्य प्रभावित नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

न्याय मार्च का आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा ) के आह्वान पर दिल्ली सरकार से पूर्ण वित्त पोषित 12 कॉलेजों में भी शिक्षकों की स्थाई नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग को लेकर विभिन्न कॉलेजों से आए सैकड़ों शिक्षकों ने न्याय मार्च निकाला। यह न्याय मार्च बुधवार कुलपति को डीयू कुलपति कार्यालय गेट नंबर 1 से उपराज्यपाल के आवास तक गया। इस दौरान कई कॉलेजों में शिक्षण कार्य प्रभावित रहा। नार्थ कैंपस के कई कॉलेजों में छात्र आए लेकिन कक्षाएं संचालित नहीं हुई।

शिक्षकों की मांगें शिक्षकों ने इन कॉलेजों में लंबे समय से चली आ रही तदर्थ (एड-हॉक) प्रथा और अनिश्चितता के खिलाफ आवाज उठाई। शिक्षक हाथों में तख्तियां लिए और नियमितीकर...