डीयू में 10 लाख का पैकेज पाने का चांस, रोजगार मेले में 85 कंपनियां करेंगी नौकरियों की बारिश
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- DU Campus Placement : दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के छात्रों के लिए एक बार फिर से बड़ा रोजगार मेला लगने वाला है। डीयू 7 अक्टूबर को प्लेसमेंट ड्राइव 'अवसर 2026' (AVASAR 2026) के दूसरे संस्करण का आयोजन करेगा। इस रोजगार मेले में 85 से अधिक कंपनियां और संस्थान छात्रों को नौकरियों के ऑफर देंगे। अब तक 4,000 से ज्यादा छात्र इस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) कार्यालय के तहत सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) की ओर से इस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कार्यक्रम दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित मल्टीपर्पज हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसका आयोजन गेट नंबर 2, जीसी नारंग मार्ग पर किया जाएगा। विश्वविद्यालय के अनुसार पहले इस कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.