डीयू में सहायक प्रोफेसर बनीं तीतरो की बेटी
सहारनपुर, जून 8 -- तीतरों। कस्बे की बेटी डॉ. आकृति ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज के इतिहास विभाग में स्थायी सहायक प्रोफेसर पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डॉ. आकृति ने दौलत राम कॉलेज से बीए (ऑनर्स) तथा दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए, एमफिल और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। चयन से पहले वह अतिथि सहायक प्रोफेसर के रूप में विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य करा चुकी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता राजकुमार गौतम और माता ओमकली देवी को दिया। परिवार की बड़ी बेटी संघमित्रा दिल्ली सरकार के विद्यालय में कार्यरत हैं, जबकि दूसरी बेटी विशाखा पीजीटी इतिहास हैं। चाचा अशोक कुमार और तेजपाल सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.