नई दिल्ली, जनवरी 1 -- एक ही परीक्षा सत्र में 941 प्रश्नपत्रों का आयोजन और करीब 86 हजार विद्यार्थियों की भागीदारी की नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय में साल रिकार्ड संख्या में छात्रों ने परीक्षा दी है। डीयू की परीक्षा शाखा के अनुसार पिछले साल में विद्यार्थियों और पेपरों की संख्या में रिकार्ड बढोतरी हुई है। डीयू से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग समेत लगभग 90 कॉलेजों में लगभग 7 लाख से अधिक विद्यार्थियों के लिए परीक्षाएं कराई गई। इनमें 10000 से ज्यादा शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी से लगभग 15000 प्रश्न पत्र तैयार किए गए और उन्हें संचालित किया गया। कई केंद्रीय मूल्यांकन केंद्रों ने समय पर, पारदर्शी और त्रुटिहीन मूल्यांकन सुनिश्चित किया। डीयू प्रशासन का कहना है कि दिल्ली विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था ने बीते वर...