नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में विद्यर्थियों की आवासीय सुविधाओं का विस्तार करने के लिए 5889 करोड़ रुपए की लागत से 21895 विद्यार्थियों के लिए नई आवासीय सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। डीयू कुलपति प्रो.योगेश सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित डीयू कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

नए हॉस्टलों और पुराने हॉस्टलों का पुनर्निर्माण ईसी द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार 4027 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से नए हॉस्टलों का निर्माण किया जाएगा। जिससे विश्वविद्यालय में 15758 विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इनके अलावा दो पुराने हॉस्टलों के पुन: निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया है जिनके निर्माण पर करीब 1862 करोड़ रुपए की...