नई दिल्ली, जून 8 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। न्यू अशोक नगर इलाके में डीयू की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या के मामले में बंगाल से गिरफ्तार मुख्य आरोपी राम प्रसाद दास को लेकर पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच में सामने आया है कि हत्या की वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम देने वाला राम प्रसाद असल में एक बेहद शातिर चोर और जालसाज है। डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने जब पश्चिम बंगाल के बर्धमान स्थित उसके घर पर छापेमारी की, तो वहां से चोरी की 25 घड़ियां और बड़ी संख्या में कपड़े बरामद हुए। इनमें कई नकली आईडी कार्ड, बंगाल पुलिस का एक बैज और रेलवे टीटीई की नेमप्लेट भी शामिल हैं। आरोपी सिर्फ चोरी ही नहीं, बल्कि धोखाधड़ी में भी लिप्त था। उसके ठिकाने से पुलिस को फर्जीवाड़े में इस्तेमाल होने वाली कई संदिग्ध चीजें मिल...