नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय ने दिसंबर/जनवरी 2026-27 की सत्रांत परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीयू की परीक्षा शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार नियमित, नॉन-कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड (एनसीडब्ल्यूईबी) और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जारी हो गए हैं।

परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियाँ छात्र बिना विलंब शुल्क के 15 अक्टूबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। इसके बाद 30 अक्टूबर तक विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा करने का मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय के अनुसार, एडमिट कार्ड 15 नवंबर से जारी किए जाएंगे, जबकि एंड टर्म परीक्षाएं 4 दिसंबर से शुरू होंगी।

पात्रता और परीक्षा प्रक्रिया यह प्रक्रिया यूजी और पीजी के सेमेस्टर-1, 3, 5, 7 और 9 के छात्रों के ल...