मधेपुरा, सितम्बर 21 -- मधेपुरा निज संवाददाता दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के तीन पदों पर जीत हासिल करने पर नेताओं ने खुशी जताई है। अभाविप के पूर्व विवि संयोजक सह भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश क्षेत्रीय सह प्रभारी राहुल यादव ने कहा कि यह जीत युवा ऊर्जा, नेतृत्व और लोकतांत्रिक भागीदारी का संदेश देती है। उन्होंने ने अध्यक्ष यश डबास, उपाध्यक्ष रिया छाबड़ी एवं सह सचिव लक्ष्य राज सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत केवल पदों की नहीं, कैंपस में युवा आकांक्षाओं, नई सोच और नेतृत्व की नई पीढ़ी के सामने आने का अवसर है। उन्होंने कहा जेन जी की आवाज, युवाओं का नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण की नई ऊर्जा के साथ यह नवनिर्वाचित टीम पूरी निष्ठा के साथ छात्र कल्याण और राष्ट्र सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित कर देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने के लिए...