डीयू छात्रों से मिले छह हजार सुझाव, एनएसयूआई तैयार करेगा घोषणापत्र
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय में एनएसयूआई के 'मेरा कैंपस, मेरा घोषणापत्र' अभियान के तहत एक सप्ताह में करीब छह हजार सुझाव मिले हैं। एनएसयूआई के अनुसार, अभियान विभिन्न कॉलेजों की इकाइयों की टीमें छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और अपेक्षाएं जान रही हैं। इसके लिए कॉलेजों में सुझाव पेटियां भी लगाई गई हैं।
छात्रों की प्राथमिकताएं एनएसयूआई का कहना है कि छात्रों ने अपने कॉलेजों और विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ जरूरी बदलावों को लेकर सुझाव दिए हैं। संगठन अब इन सुझावों का विश्लेषण कर छात्रों की प्राथमिकताओं और अपेक्षाओं के आधार पर छात्र-केंद्रित घोषणापत्र तैयार करेगा।
अभियान का उद्देश्य एनएसयूआई के मीडिया प्रभारी रवि पांडेय ने कहा कि अभियान का उद्देश्य छात्रों को एजेंडे के केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.