सुल्तानपुर, सितम्बर 22 -- सुलतानपुर। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चार केंद्रीय पदों में से तीन अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव-पर विजय प्राप्त की। अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छावड़ी तथा संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह निर्वाचित हुए। एबीवीपी प्रत्याशियों की इस सफलता पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने राणा प्रताप पीजी कॉलेज सुलतानपुर में विजय उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की और विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। प्रांत सहमंत्री युवराज ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में संगठन की सफलता विद्यार्थियों के विश्वास और कार्यकर्ताओं की निरंतर सक्रियता को दर्शाती है। प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. संतोष अंश ने कहाकि संगठन की जीत ने यह साबित कर दिया कि एबीवीपी ह...