सहारनपुर, सितम्बर 21 -- सहारनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर सहारनपुर की ओर से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में परिषद के प्रत्याशियों की जीत के उपलक्ष्य में विजयोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें एबीवीपी की जीत को राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत बताया गया। कार्यक्रम में एबीवीपी के पूर्व कार्यकर्ता ठाकुर सूर्यकांत सिंह मुख्य अतिथि रहे। संचालन महानगर महामंत्री रजत गोयल ने किया। मुख्य अतिथि ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि डीयू छात्रसंघ चुनाव में राष्ट्रवादी विचारधारा के कार्यकर्ताओं की जीत ने एक बार फिर सत्यमेव जयते को साबित किया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक गठबंधनों और शक्तियों द्वारा राष्ट्रवादी विचारधारा को हतोत्साहित करने के प्रयासों के बावजूद परिषद के प्रत्याशियों की जीत कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक है। यह भी पढ़ें- भ...