नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- हिंदी विभाग में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में भेदभाव के खिलाफ आक्रोशित थे छात्र नई दिल्ली। प्रमुख संवाददातासोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में पीएचडी नामांकन प्रक्रिया में कथित भेदभाव और मनमानी के विरोध में प्रदर्शन किया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) समर्थित छात्र यहां आक्रोशित थे और वह साक्षात्कार में शामिल होने के लिए सबको देने की मांग कर रहे थे।छात्रों का कहना था कि हिंदी विभाग द्वारा जारी एक नोटिस में यह स्पष्ट किया गया था कि पीएचडी में प्रवेश केवल जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही दिया जाएगा। इसमें नेट तथा ओनली फॉर पीएचडी क्वालीफाई अभ्यर्थियों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।हिंदी विभाग में पीएचडी के लिए कुल 125 सीटें रिक्त हैं, जबकि विभाग ने 150 जेआरएफ योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी की है...