नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के बाहर मंगलवार को छात्रों ने पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर प्रदर्शन किया। छात्र केवल जेआरएफ नहीं बल्कि नेट व अन्य श्रेणियों के छात्रों को भी साक्षात्कार में बुलाने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर सोमवार के बाद मंगलवार को भी छात्रों ने विभाग के गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को इनकी मांगे रात 8 बजे के बाद तक प्रदर्शन करने के बाद मान ली गई।छात्रों के विरोध के बाद विभागीय स्तर पर बैठक हुई, जिसमें इस मुद्दे पर निर्णय लिया गया। विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को हुई विभागीय शोध समिति की बैठक में यह तय किया गया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2025-26 के फेज-II में ब्लॉक-बी के सभी उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बु...