नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय में नेशनल बुक ट्रस्ट के सहयोग से 12 से 14 फरवरी के बीच हो रहे साहित्य उत्सव में कई सितारे आएंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार आयोजित होने वाले विशाल साहित्य महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। डीयू का कहना है कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में 50 से अधिक वक्ता पहुंचने वाले हैं। तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव में वक्ताओं के रूप में राम माधव, विजय चौथाईवाले, फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी, पीयूष मिश्रा, सहित सुधांशु त्रिवेदी, विवेक रंजन अग्निहोत्री आदि लोग हिस्सा लेंगे। तीनों दिन शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें पहले दिन कवि सम्मेलन, दूसरे दिन भजन क्लबिंग और तीसरे दिन विभिन्न प्रदेशों के आदिवासी और लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...