डीयू के साउथ कैंपस में करंट लगने से माली की मौत
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस परिसर में 7 सितंबर की शाम को पेड़ों की छंटाई के दौरान करंट लगने से 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पहुंची साउथ कैम्पस थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में लापरवाही से मौत की धारा में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर करंट किन परिस्थितियों में लगा और घटना के लिए किसी की जिम्मेदारी बनती है।
मृतक की पहचान पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि मृतक 33 वर्षीय अपने परिवार के साथ जेजे कैंप, श्रीराम कॉलोनी, मोती बाग इलाके में रहता था। वह विश्वविद्यालय परिसर में अस्थाई तौर पर माली के रूप में काम करता था। 7 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे परिसर में पेड़ों की छंटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.