नई दिल्ली, मार्च 25 -- दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने रामजस कॉलेज के सामने, सामाजिक विज्ञान संकाय परिसर में नए बने प्रेरणा भवन का उद्घाटन डूसू पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया। यह भवन स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर होगा जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) कार्यालय भी बनाया गया है। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि यह प्रेरणा भवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरक होगा। उन्होंने बताया कि यह भवन विभिन्न छात्र केंद्रित गतिविधियों का केंद्र रहेगा। इस अवसर पर कुलपति ने डूसू पदाधिकारियों के साथ चर्चा भी की और स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर के संचालन को लेकर सुझाव भी दिये।कुलपति ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस प्रेरणा भवन के ग्राउंड फ्लोर पर 50 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक कैफेटेरिया बनाया गया है और उसके साथ ही एक...