नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने छात्रों को रोजगार और इंटर्नशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में 'अवसर 2026: प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव' की शुरुआत की है। कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने मेले का उद्घाटन करते हुए इसे छात्रों के भविष्य को दिशा देने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया। इस मौके पर प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ उद्योग से जुड़ाव बेहद जरूरी है। 'अवसर 2026' इसी सोच के साथ तैयार किया गया है, ताकि छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही व्यावसायिक दुनिया का अनुभव मिल सके।इस वर्ष जॉब मेले के लिए 90 से अधिक कंपनियों और संस्थानों ने नामांकन किया था। इनमें से 60 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। इन कंपनियों को नौकरी और इंटर्नशिप के लिए 2500 छात्रों की जरुरत थी। कार्यक्रम में 4...