डीयू की छात्रा पर एनएसए रद्द करने के फैसले को चुनौती देंगे : एसजे
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा डीयू की छात्रा आकृति चौधरी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत हिरासत में रखने के नोएडा जिलाधिकारी का आदेश रद्द करने के फैसले के खिलाफ अपील दाखिल की जाएगी। हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी के आदेश को मजाक उड़ाने वाला बताया। साथ ही, छात्रा को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने और यह रकम जिलाधिकारी व अन्य के वेतन से देने का आदेश दिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और वी. मोहना की पीठ के समक्ष सॉलिसिटर जनरल मेहता ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले को शीर्ष अदालत में चुनौती दी जाएगी। यह भी पढ़ें- नोएडा डीएम मेधा रूपम को लगी HC की फटकार, अब सुप्रीम कोर्ट जाएगा यूपी सरकार पीठ ने याद दिलाया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.