नई दिल्ली, मई 20 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली यूनिवर्सिटी एंड कॉलेजेज लेबोरेटरी (टेक्निकल) स्टाफ एसोसिएशन (डीयूसीएलएसए) ने बुधवार को अपने 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर शंकर लाल हॉल में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में डीयू के विभिन्न कॉलेजों और विभागों से बड़ी संख्या में लैब कर्मियों ने भाग लिया।इस अवसर पर संगठन के पूर्व पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया तथा संगठन की आधिकारिक वेबसाइट www.duclsa.org का शुभारंभ भी किया गया।संगठन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने बताया कि समारोह को संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना गया।वार्षिक आमसभा में कोषाध्यक्ष अंशु मुद्गल ने संस्था का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। वहीं महासचिव महेंद्र सिंह रावत ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों, अब तक किए गए प्रयासों और उपलब्...