सिमडेगा, अक्टूबर 7 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। दुर्ग विजय सिंह देव को बाल्मर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड के बोर्ड में नियुक्त किए जाने के बाद दुर्गापूजा गांधी मैदान समिति के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। समिति के लोगों ने दुर्ग विजय सिंह देव को भारत सरकार की ओर से मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने कहा कि उन्हें मिली यह जिम्मेदारी क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। समिति के पदधारियों ने कहा कि दुर्ग विजय सिंह देव का मार्गदर्शन समिति के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...