गोरखपुर, जनवरी 7 -- गोरखपुर। डीबी इंटर कॉलेज, गोरखपुर में संस्थापक दिवस समारोह के अवसर पर विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी आकांक्षा पांडेय को बालमुकुंद लाल उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। हाल ही में चीन के शैंग्लूओ में आयोजित U-15 वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर लौटने पर विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानित कर गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. शिव शरण दास ने कहा कि आकांक्षा का प्रदर्शन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उप प्रबंधक शगुन कृष्ण अग्रवाल ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष सुविधाएं देने की घोषणा की। प्रधानाचार्य लल्लन चौहान और शारीरिक शिक्षक प्रेम नारायण सिंह ने इसे विद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया। इस अवसर पर शीतकालीन वस्त्र वितरण कार्...