बस्ती, जुलाई 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। पीओएस मशीन का सर्वर डाउन होने के कारण 12वें दिन भी खाद का वितरण प्रभावित रहा। चार से पांच घंटे प्रयास के बाद 10 से 20 किसानों को ही खाद बंट पा रहा है। इसके चलते साधन सहकारी समितियों पर किसानों व सचिवों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है। कई जगहों पर गालीगलौज की स्थिति बनी। अब उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने एआर को लिखे पत्र में कहा है कि सर्वर ठीक होने तक सहकारी समिति बंद करने की बात कही है। इस बावत जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य ने कहा कि भारत सरकार के डीबीटी पोर्टल पीओएस में समस्या आ रही है। यह भी पढ़ें- Barabanki News: कई समितियों पर लटकते रहे ताले, निराश होकर लौटे किसान यह समस्या पूरे प्रदेश में है। उच्चाधिकारियों और शासन स्तर पर वार्ता चल रही है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।...