सीतापुर, जुलाई 7 -- सीतापुर। खैराबाद के भूमिजा बहुद्देशीय हॉल में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना और डीबीटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वाराणसी के व्यापार केंद्र में सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे, जिसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत चयनित शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से 20-20 कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Bareily News: कैशलेस चिकित्सा योजना का आठ जुलाई को होगा लाइव प्रसारण, नोडल अधिकारी तैनात

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...