भागलपुर, मई 31 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। डीबीए भागलपुर के सत्र 2026-28 के चुनाव से पहले इसके लिए निर्वाचन अधिकारी के चयन पर विवाद छिड़ गया है। पूरी प्रक्रिया के दौरान काफी हंगामा भी हुआ। अधिवक्ता इस जिम्मेदारी के लिए मोहम्मद शमसुद्दीन और अशोक कुमार राय के बीच बंट गए हैं। शनिवार को निर्वाचन अधिकारी के चयन के लिए डीबीए की आमसभा हुई। महासचिव अंजनी कुमार दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मोहम्मद शमसुद्दीन को निर्वाचन अधिकारी चुना गया है। इस बैठक का संचालन उन्होंने खुद किया था, जबकि अध्यक्षता डीबीए अध्यक्ष वीरेश प्रसाद मिश्र ने की थी। लेकिन देर शाम कुछ और अधिवक्ताओं ने मोहम्मद शमसुद्दीन के चयन पर विरोध जताया। 108 अधिवक्ताओं ने निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी के लिए अशोक कुमार राय का समर्थन किया। यह भी पढ़ें- डीबीए चुनाव से पहले न...