कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता डीबीएस कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग और स्पीकेटेः द लाइफ स्टाइल एकेडमी के बीच समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत छात्र-छात्राओं की रोजगार क्षमता और व्यक्तित्व में सुधार किया जाएगा। इसके लिए आत्मविश्वास निर्माण, स्पोकन इंग्लिश, इंटरव्यू की तैयारी, रेज्यूमे बिल्डिंग, ग्रुप डिस्कशन और प्रोफेशनल ग्रूमिंग जैसी ट्रेनिंग दी जाएगी। स्नातक और परास्नातक छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों और स्टाफ के लिए भी विशेष क्षमतावर्धन वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। यह प्रशिक्षण डॉ. गरिमा विलियम्स देंगी। वहीं, कॉलेज के अंग्रेजी विभाग और प्रोवायरा सॉल्यूशंस के बीच भी समझौता हुआ। इस मौके पर डॉ. सीमा निगम, डॉ. रश्मि दुबे, डॉ. सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...