साहिबगंज, अप्रैल 24 -- साहिबगंज। फेरी सेवा के नियमों के विरुद्ध क्षमता से अधिक नाव पर सवारी बैठाने के मामले में गंगा नदी थाना पुलिस ने डीबीएल घाट के पास शुक्रवार की शाम को छापेमारी की। इस दौरान दो नाव को जब्त किया गया। थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि क्षमता से अधिक यात्रियों को सवार कर बिना सुरक्षा के नाव चलाने की सूचना मिली थी। पुलिस को देखकर नाविक मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...