डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विदाई समारोह "अंटिल वी मीट अगेन" का आयोजन
जमशेदपुर, जून 30 -- डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वरिष्ठ विद्यार्थियों के लिए "अंटिल वी मीट अगेन" थीम पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत-तिलक और गणेश वंदना से हुई। प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने छात्रों को निरंतर सीखने और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक रैम्प वॉक, नृत्य और सुरीली संगीत प्रस्तुतियां दीं, जबकि शिक्षकों द्वारा तैयार विशेष वीडियो ने पुरानी यादें ताजा कर दीं। समारोह में नीतीश घोष को 'डीबीएमएस किंग' और नताशा मारिया को 'डीबीएमएस क्वीन' के खिताब से नवाजा गया। अंत में एलिज़ा समद ने धन्यवाद ज्ञापन किया और राष्ट्रगान के साथ इस यादगार उत्सव का समापन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.