जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड बैच 2024-26 के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट सेल की ओर से विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। वैली व्यू स्कूल की पूर्व प्राचार्या अलका अरविंद मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने 'विद्यालय एक शिक्षक में किन गुणों की तलाश करते हैं' विषय पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि केवल शैक्षणिक योग्यता ही पर्याप्त नहीं है। प्रभावी संप्रेषण कौशल, कक्षा प्रबंधन, आत्मविश्वास, सकारात्मक दृष्टिकोण और व्यावसायिक व्यवहार भी सफल शिक्षक के लिए आवश्यक हैं। विद्यार्थियों ने सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तर के जरिए उन्होंने अपनी शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम कॉलेज के पदाधिकारियों और शिक्षकों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। संचालन छात्रा सोमिनी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन एलिजा ने दिया। यह सत्र भावी शिक्षक...