शाहजहांपुर, फरवरी 28 -- सूर बाबा मैदान में आयोजित काइनेटिक इंस्टीट्यूट गेम फेस्ट के तहत क्रिकेट फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल में बी. फार्मा थर्ड ईयर और डी. फार्मा फर्स्ट ईयर आमने-सामने हुए। पहले बल्लेबाजी करते हुए डी. फार्मा फर्स्ट ईयर ने 12 ओवर में 141 रन का लक्ष्य खड़ा किया।जवाब में बी. फार्मा थर्ड ईयर की टीम 134 रन ही बना सकी और मुकाबला छह रन से हार गई। डी. फार्मा फर्स्ट ईयर ने ट्रॉफी अपने नाम की। 75 रन की पारी खेलने वाले जुनैद को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि अरवाज को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। अंपायरिंग अभिप्राय अग्निहोत्री और अमन कन्नौजिया ने की। आयोजन में चेयरमैन डॉ. विवेक गुप्ता समेत संस्थान के पदाधिकारियों का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.