आदित्यपुर, अप्रैल 15 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 अंतर्गत अंबेडकर चौक के पास नगर निगम के डीप बोरिंग के पानी से संचालित एक वाशिंग सेंटर का खुलासा हुआ है। मामले की जानकारी मिलने पर वार्ड संख्या 27 की पार्षद रिंकी कुमारी ने नगर निगम के उड़नदस्ता को बुलाकर जांच करवाई। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त वाशिंग सेंटर में वर्षों से नगर निगम के डीप बोरिंग से अवैध रूप से पानी लेकर वाहन धुलाई का कार्य किया जा रहा था। इस पर पार्षद रिंकी कुमारी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि डीप बोरिंग का पानी आम जनता को पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाया गया है, न कि व्यावसायिक उपयोग के लिए। वहीं वाशिंग सेंटर के संचालक ने दावा किया कि यहां नगर निगम के कुछ अधिकारियों के वाहन भी धोए जाते हैं। हालांकि, इस पर पार्षद ने स्पष्ट किया कि किस...