नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- डीप नेक ब्लाउज आजकल महिलाओं के फैशन स्टेटमेंट का हिस्सा बन गए हैं। चाहे साड़ी हो या फिर लहंगा, साथ में डीप नेकलाइन वाला ब्लाउज हो तो लुक अपने आप ही खास लगने लगता है। हालांकि डीप नेक वाले ब्लाउज को स्टाइल करने में एक प्रॉब्लम बड़ी आम है और वो है ब्रा का दिखना। जरा सा गला बड़ा हुआ नहीं कि पीछे से पूरी ब्रा दिखने लगती है, जो बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती। खासतौर से अगर ब्रा पैडेड नहीं है तो साथ में ब्रा पहननी ही पड़ती है। उसमें भी अगर आपके पास नॉर्मल वाली ब्रा ही है तो उसे बैकलेस या डीप नेक वाले ब्लाउज में कैसे हाइड करें, ये बड़ी चुनौती बन जाता है। अगर आपके साथ भी अक्सर यही होता है तो चलिए आज हम आपके साथ कुछ फैशन हैक शेयर कर रहे हैं, जिन्हें फॉलो करेंगी तो अगली बार से डीप नेकलाइन वाले ब्लाउज को स्टाइल करने में कोई दिक्कत ...