बदायूं, मार्च 1 -- सहसवान। खंदक स्थित प्राथमिक विद्यालय में डीपी महाविद्यालय द्वारा आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ। प्रधान रमेश कुमार ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में अनुशासन और सामाजिक चेतना पैदा करता है। मुख्य अतिथि अक्षिता यादव ने इसे समाज से जुड़ने का सशक्त माध्यम बताया। प्राचार्य डॉ. भारत सिंह ने समाज सेवा का संदेश देते हुए सभी को कर्तव्यों के पालन करने को प्रेरित किया। संचालन एनएसएस प्रभारी दिव्यांश सक्सेना व अवंतिका चांडक ने किया। उत्कृष्ट योगदान के लिए शिशुपाल, रंजीत, विमला, सरिता राजपूत, प्रियंका और वृंदा माहेश्वरी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डॉ. महीपाल सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, विनोद यादव, डॉ. नीलोफ़र खान व नितिन माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...