सुल्तानपुर, जून 6 -- सुलतानपुर। साइबर अपराधियों के बुलंद हौसले का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अधिकारियों तक को नहीं बख्स रहे। शनिवार को एक ऐसा मामला सामने आया, इसमें साइबर अपराधी जिलाधिकारी सुलतानपुर इंद्रजीत सिंह की फोटो वाटसप की डीपी पर लगाकर लोगों को कॉल कर रुपये की डिमांड किया। इस बात की जानकारी होने पर डीएम ने तत्काल इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। साथ ही साइबर सेल को भी इस गोलमाल से अवगत कराया गया। फिलहाल साइबर सेल ने फर्जी वाट्सप आईडी को बंद कराकर, साइबर सेल की टीम आरोपी का पता लगाने में जुटी है। बताते चले साइबर आपराधी डीएम सुलतानपुर इंद्रजीत की फोटो लगाकर एक नंबर पर व्हटसप अपलोड किया। साथ ही कुछ चिह्नित लोगों को कॉल कर उनसे रुपये की डिमांड किया। शनिवार को यह मामला डीएम के संज्ञान में आया। इस पर डीएम इंद्रजीत सिंह अव...