बलरामपुर, मई 4 -- बलरामपुर। सादुल्लानगर थाने की पुलिस ने सोमवार को डीपी एक्ट के मामले में वारंटी गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए थाने में दर्ज डीपी एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान झिनकन पुत्र बरसाती निवासी ग्राम पतकरपुर थाना सादुल्लानगर के रूप में हुई। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। गिरफ्तार करने ...