लखनऊ, मार्च 16 -- राज्य कर्मचारियों की पदोन्नति सिस्टम ऑनलाइन किए जाने के निर्देश का राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आभार जताया है। परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल के प्रति आभार जताया है। कहा है कि लंबे समय से डीपीसी नहीं हुई थी। कर्मचारियों के एसीआर न लिखा जाना, पत्रावलियों से एसीआर गायब जैसी दिक्कतें थी। मुख्य सचिव ने अब डिजिटल पदोन्नति का रास्ता साफ कर दिया है। उन्होंने डीपीसी का माड्यूल विकसित किया है, जिसके माध्यम से 31 मार्च 2026 तक सभी विभागों के कर्मचारियों का पूरा ब्योरा अपलोड किया जाएगा। अब विभागीय डीपीसी ऑनलाइन होगी। इसके लिए कर्मचारियों का पंजीकरण कराना जरूरी होगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण दुबे, कार्यवाहक अध्यक्ष निरंजन कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ चौरसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.