लखनऊ, सितम्बर 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। जीएसटी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को डीपीसी के नौ महीने बाद भी पदोन्नति आदेश का इंतजार है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के मुताबिक डीपीसी में शामिल सभी सदस्य दस्तखत कर चुके हैं, लेकिन पदोन्नति आदेश अपर आयुक्त के पद से जारी होने हैं।चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री सुरेश सिंह यादव ने बताया कि संगठन की चार सूत्रीय मांगें हैं। इनमें डीपीसी के बाद प्रोन्नति आदेश सबसे ज्यादा अहम है। डीपीसी होने के बाद भी आदेश जारी न होने से कर्मचारी निराश हैं। सुरेश ने बताया कि जीएसटी आयुक्त को राज्य कर विभाग के अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय से भी डीपीसी के बाद पदोन्नति आदेश जारी करने के निर्देश आ चुके हैं। यह भी पढ़ें- भर्ती में देरी से नाराज अभ्यर्थी डिप्टी सीएम से मिले, ऐक्शन में आए ब्रजेश पाठक ने किसे ...