मुजफ्फरपुर, मई 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। डीपीओ स्थापना के हस्ताक्षर के बिना एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा। पंचम सक्षमता परीक्षा-2026 को लेकर यह निर्देश दिया गया है।जिला अंर्तगत कार्यरत स्थानीय निकाय के शिक्षक, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया है और आवेदन को डीपीओ स्थापना से स्वीकृत किया जा चुका है, वैसे शिक्षकों के प्रवेशपत्र पर डीपीओ स्थापना का हस्ताक्षर होना आवश्यक है।पंचम सक्षमता परीक्षा में आवेदन कर चुके सभी शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि अविलंब बेवसाइट से प्रवेशपत्र डाउनलोड कर उसका रंगीन प्रिंट निकालकर फोटो चिपका लें। प्रवेशपत्र के पीछे वाले भाग पर वेतन मद, अंतिम माह में प्राप्त कुल वेतन एवं माह का नाम, यूएन संख्या लिखकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जमा कर दें। यह भी पढ़ें- डीपीओ स्थापना के हस्ताक्षर के बिना एडमिट कार्...