समस्तीपुर, फरवरी 25 -- समस्तीपुर। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ डीपीओ, स्थापना कुमार सत्यम की हुई वार्ता में डीपीओ को 32 सूत्री समस्याओं से अवगत कराते हुए इन समस्याओं को जल्द दूर करने की मांग की गई। प्रतिनिधियों के दल का नेतृत्व संघ के प्रधान सचिव अनिल कुमार ने किया। वार्ता के दौरान एसीपी व एमएसीपी से वंचित शिक्षकों को लाभ देने, प्रधानाध्यापक व स्नातक प्रशिक्षित वेतनमान में पात्र शिक्षकों को प्रोन्नति की कार्रवाई करने तथा उनके पदस्थापन से पूर्व उनसे तीन विद्यालयों की अधीक्षा प्राप्त करने की मांग की गई। इसके अलावा सेवानिवृत्त शिक्षकों को ससमय सेवानिवृति लाभ का भुगतान सुनिश्चित करने, एक ही विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को समान दर से आवास भत्ता का भुगतान करने, विशिष्ट शिक्षकों, प्रधान शिक्षकों की सेवा पुस्तिका पर वेतन निर्ध...