डीपीओ ने बाल विकास कार्यालय मझवां का किया निरीक्षण
मिर्जापुर, सितम्बर 27 -- मिर्जापुर, संवाददाता। बाल विकास परियोजना मझवां कार्यालय का निरीक्षण किया। डीपीओ के निरीक्षण के दौरान में सीडीपीओ, मुख्य सेविका, बीसी समेत सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। उन्होने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कार्यों में सुधार लाने की हिदायत दी। कहाकि समय से आंगनबाड़ी केंद्र खोला जाए। जिससे बच्चों को किसी तरह की दिक्कत न होने पाए। निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ को कार्यालय की योजनाओं की प्रगति की निगरानी और लंबित कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए गए। शेष वजन मशीनों का वितरण कराने और पीएमएमवीवाई के लाभार्थियों का अधिक से अधिक पंजीकरण कराने की जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारियों को दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवा संकल्प अभियान के तहत हेल्दी बेबी प्रतियोगिता में चयनित बच्चों की जानकारी पोर्टल पर दर्ज कराने तथा सैम और मैम बच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.