समस्तीपुर, अप्रैल 9 -- शिवाजीनगर। शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं बीआरसी का बुधवार को समस्तीपुर के डीपीओ प्रारंभिक शिक्षा सह सर्व शिक्षा अभियान मो. जमालुद्दीन ने किया औचक निरीक्षण। इस दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताएं सामने आईं। जिसपर डीपीओ ने नाराजगी जाहिर किया डीपीओ ने वार्डन और संचालक को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विद्यालय के विभिन्न अभिलेख जांच की। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की स्थिति, शौचालय की साफ सफाई, भोजन कक्ष की व्यवस्था एवं परिसर में फैली गंदगी का बारीकी से अवलोकन किया। विद्यालय परिसर में जगह जगह गंदगी और कुव्यवस्था देख डीपीओ ने इसे गंभीर लापरवाही बताया। उन्होंने बच्चों के रहन सहन खान पान और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में भी छात्राओं से जानकारी लिया। वार्डन ग...