बिहारशरीफ, जुलाई 16 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला के सात प्रखंडों में बीईओ का पद रिक्त था। जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र ने इस संबंध में पत्र जारी कर डीपीओ को उन प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डीपीओ विकास कुमार डीएन को रहुई व नूरसराय का बीईओ, प्रवीण कुमार प्रभात को बिहारशरीफ का बीईओ, डीपीओ नेहा रानी को अस्थावां का, डीपीओ भोला कुमार कर्ण को गिरियक का व डीपीओ सुशील कुमार को सिलाव और राजगीर का बीईओ का प्रभार मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...