हल्द्वानी, फरवरी 1 -- हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में शनिवार को वार्षिक स्कूल कार्निवल स्प्रिंग कार्निवल 4.0 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्निवल में गेम्स स्टॉल्स, फन जोन, स्वादिष्ट फूड कोर्ट और रचनात्मक शॉपिंग आर्केड विशेष आकर्षण रहे। टैलेंट शो में विद्यार्थियों ने गायन व नृत्य से सभी का मन मोहा। शैक्षिक स्टॉल्स, ग्रैंड टैम्बोला और लकी ड्रॉ ने कार्यक्रम में रोमांच भर दिया। समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...