हापुड़, मई 10 -- हापुड़। दिल्ली पब्लिक स्कूल हापुड़ में मदर्स डे और ओरिएंटेशन डे का संयुक्त आयोजन हर्षोल्लास के साथ हुआ। जिसमें बाल वाटिका-1 से कक्षा 5 तक के छात्रों ने अपने अभिभावकों के साथ मिलकर सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। जिसके बाद बच्चों ने ताली योग प्रस्तुत कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। प्रधानाचार्या मीना आनंद ने अपने उद्बोधन में नए शैक्षणिक सत्र की रूपरेखा, विद्यालय की शैक्षिक नीतियों और बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की सहभागिता के महत्त्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि रितु तोमर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा अभिभावकों और छात्रों को एक मंच पर लाने का यह प्रयास सराहनीय है। यह भी पढ़ें- मां बच्चों की होती...