हापुड़, अगस्त 22 -- डीपीएस स्कूल हापुड़ में अलंकरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें नव निर्वाचित प्रिफेक्टोरियल बॉडी को नेतृत्व की भूमिकाएं एवं उत्तरदायित्व सौंपा गया। भव्य समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं मनमोहक गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के नन्हे योग साधकों ने रिदमिक योग के माध्यम से अद्भुत सामंजस्य, संतुलन एवं शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि भाजपा की जिलाध्यक्ष कविता माधरे एवं ब्लॉक प्रमुख धौलाना निशांत शिशोदिया ने नव निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीना आनंद ने सभी पदाधिकारियों को गरिमापूर्ण पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई। उन्हें ईमानदारी, समर्पण एवं निष्ठा ...