हल्द्वानी, मई 2 -- हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव 'धरोहर' का आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। इस बार उत्सव का मुख्य विषय 'पश्चिम बंगाल' रखा गया। जिसके माध्यम से छात्रों ने बंगाल की समृद्ध विरासत, कला और परंपराओं को बखूबी मंच पर उतारा। इस अवसर पर स्कूल परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें पश्चिम बंगाल के साहित्य, कला, विश्व प्रसिद्ध दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों की झलक देखने को मिली। छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए टेराकोटा कला, हथकरघा बुनाई और पारंपरिक शिल्पकला का सजीव प्रदर्शन किया। छात्रों ने संगीत और नृत्य प्रस्तुतियां दीं। यह भी पढ़ें- रचनात्मक गतिविधियों में चमके छात्र, 167 का हुआ सम्मान कोलकाता की सड़कों पर दौड़ती ट्राम और हावड़ा ब्रिज का चित्र...