रांची, अगस्त 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। द दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसाइटी, दिल्ली की ओर से डीपीएस रांची की मेजबानी में इंटर डीपीएस क्विज का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। सोसाइटी की निदेशक डॉली चन्ना, डॉ मनोज और प्राचार्या डॉ जया चौहान ने उद्घाटन किया। क्विज में 23 दिल्ली पब्लिक स्कूलों से 90 विद्यार्थियों एवं 36 एस्कॉर्ट शिक्षकों की उत्साहपूर्वक सहभागिता है। मौके पर को- फाउंडर आदित्य नाथ मुबायी, कामरान अकरम अंसारी उपस्थित थे। प्रतियोगिता सात अगस्त तक चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...