दरभंगा, फरवरी 8 -- दरभंगा। घनश्यामपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, रसियारी में शुक्रवार को 11वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह का उद्घाटन ट्रस्टी गोपाल दास ने दीप प्रज्वलित कर किया। चेयरमैन प्रेम कुमार ने शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों पर जोर दिया। निदेशक ने संस्कार और संस्कृति से जुड़े रहने की बात कही। प्रधानाचार्या अनीता मिश्रा ने विद्यालय की उपलब्धियां बताईं। नर्सरी से कक्षा नौवीं तक के 176 छात्रों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...